रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

छात्रों तक नशा पहुंचाने वाला मुख्य सप्लायर चमोली पुलिस के हत्थे चढ़ा

520 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए छात्र से खुला नेटवर्क

जिले में छात्रों तक नशा पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ चमोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर युवाओं और कॉलेज छात्रों तक अवैध नशा पहुंचाने का आरोप है।

बीटेक छात्र की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने अजय सिंह पिमोली नामक युवक को 520 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी बीटेक का छात्र था और श्रीनगर क्षेत्र के कॉलेज छात्रों तक नशा पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल से मिला सुराग

मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल खंगाली।

जांच के दौरान पता चला कि पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक बलवीर सिंह उर्फ बल्ली है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

घेस-देवाल मार्ग से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने 5 मई को घेस-देवाल मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नशे के कारोबारियों पर सख्ती जारी: एसपी

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

कार्रवाई में उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं, हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी, कांस्टेबल संतोष सिंह और हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह रावत शामिल रहे।

https://regionalreporter.in/tragic-road-accident-in-almora/
https://youtu.be/SygpkgP062w?si=rOZEm7LWlt5-hMHl
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *