रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मलेथा बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत मलेथा बैरियर पर हुई कार्रवाई

टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस ने मलेथा बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल

8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

श्रीनगर निवासी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित डोभाल (30), निवासी कीर्तिनगर और रुद्र राणा (23), मूल

निवासी रुद्रप्रयाग, वर्तमान निवासी श्रीनगर (गढ़वाल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अंकित के पास से 5.17 ग्राम

और रुद्र राणा के पास से 3.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपी बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पहाड़ी क्षेत्रों में युवाओं तक पहुंचा रहे थे नशा

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों में युवाओं तक स्मैक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और स्मैक सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मामले में कोतवाली कीर्तिनगर में मु.अ.सं. 25/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया

गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

एसएसपी की अपील, नशा तस्करों की सूचना दें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस,

मानस पोर्टल या टोल फ्री नंबर 1933 पर दें।

https://regionalreporter.in/state-agitators-march-to-dehradun-today-to-press-for-their-demands/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=pLryebj2hBkS78By
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *