चिन्हीकरण और क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन
उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारी आज अपनी लंबित मांगों को लेकर देहरादून में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
चिन्हीकरण, सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनकारी
जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने प्रदेशभर में
“देहरादून चलो” का आह्वान किया है।
राज्यभर से जुटेंगे आंदोलनकारी, निकाला जाएगा संयुक्त मार्च
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के
अध्यक्ष जगमोहन नेगी के नेतृत्व में राज्यभर से आंदोलनकारी देहरादून पहुंचेंगे। सभी आंदोलनकारी संयुक्त मार्च निकालते हुए
जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
सरकारी घोषणा के बावजूद लंबित है चिन्हीकरण
आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ने छह माह के भीतर सभी आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण
पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। देहरादून समेत कई जिलों के
आंदोलनकारी अब भी चिन्हीकरण से वंचित हैं।
प्रशासन पर लगाए आश्वासन देने के आरोप
धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद भी आंदोलनकारियों को केवल आश्वासन ही
मिल रहे हैं। राज्य गठन की लड़ाई लड़ने वाले कई आंदोलनकारियों का मामला अब भी लंबित है, जिससे उनमें भारी नाराजगी
है।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सभी राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण, सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत
क्षैतिज आरक्षण, पेंशन और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया
जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।















Leave a Reply