मकान मालिक ने खाली करने को कहा
‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से चर्चा में आए युवक पर बढ़ा आर्थिक संकट
उत्तराखंड में एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को उपद्रवियों से बचाने वाले दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ एक बार फिर चर्चा में हैं।
इस बार वजह उनका जिम बंद होने की नौबत है।
लगातार आर्थिक संकट और चार महीने का किराया न दे पाने के कारण मकान मालिक ने उन्हें बिल्डिंग खाली करने के लिए कह दिया है।
“मुसलमानों के लिए खड़े होने वाले को बिल्डिंग नहीं देंगे”
दीपक कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनका जिम भारी आर्थिक नुकसान झेल रहा था।
हालांकि अब धीरे-धीरे हालात सुधरने लगे थे और करीब 70 लोग रोजाना जिम आने लगे थे।
लेकिन दीपक का आरोप है कि मकान मालिक ने यह कहते हुए बिल्डिंग खाली करने को कहा कि वह
“मुसलमानों के लिए खड़े होने वाले व्यक्ति” को अपनी बिल्डिंग किराए पर नहीं देना चाहते।
चार महीने से नहीं दे पाए थे किराया
दीपक ने बताया कि जिम का मासिक किराया करीब 40 हजार रुपये है, जिसे वह पिछले चार महीनों से नहीं चुका पा रहे थे।
इसके साथ ही घर बनाने के लिए लिया गया होम लोन भी उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
उन्होंने कहा कि जिम में लोगों की संख्या बढ़ने से हालात सामान्य होने लगे थे,
लेकिन अब बिल्डिंग खाली करने की चेतावनी से फिर संकट गहरा गया है।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला 26 जनवरी 2026 का बताया जा रहा है। उस दिन कुछ लोग एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार पर दुकान के नाम से ‘बाबा’ शब्द हटाने का दबाव बना रहे थे।
इसी दौरान दीपक कुमार ने हस्तक्षेप किया और दुकानदार का समर्थन किया।
जब उपद्रवियों ने दीपक से उनका नाम पूछा तो उन्होंने खुद को “मोहम्मद दीपक” बताया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दीपक अचानक सुर्खियों में आ गए।
विरोध प्रदर्शन और आर्थिक बहिष्कार का आरोप
घटना के बाद 31 जनवरी को बजरंग दल से जुड़े लोगों द्वारा दीपक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने की खबर सामने आई।
इसके बाद दीपक के जिम में आने वाले लोगों की संख्या तेजी से घट गई।
जहां पहले करीब 150 लोग जिम आते थे, वहीं संख्या घटकर मात्र 15 रह गई थी।
दीपक का कहना है कि इसके चलते उनका आर्थिक बहिष्कार शुरू हो गया और समाज में उन्हें अलग-थलग करने की कोशिश की गई।
मदद के लिए आगे आए लोग
दीपक ने बताया कि कुछ वकीलों और सामाजिक लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की, जिससे उन्हें राहत मिली।
धीरे-धीरे हालात बेहतर हो रहे थे और जिम में दोबारा लोग आने लगे थे।
हालांकि अब मकान मालिक द्वारा बिल्डिंग खाली करने को कहे जाने के बाद दीपक के सामने फिर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।















Leave a Reply