रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चुनाव तिथि नजदीक आते ही दिलचस्प हो गया निकाय चुनाव

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति मुकाबले को रोचक बना गए
बंद हुआ चुनावी शोर प्रत्याशी अब डोर टू डोर

निकाय चुनाव में मतदान की तिथि जेसे जेसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव प्रचार में बड़े नेताओं की दस्तक मुकाबले को रोचक बना गए हैं।

गौचर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में दलों के प्रत्याशी अपने नेताओं की जनसभा कराकर माहौल अपने पक्ष में कराने लिए पूरी ताकत झोंक चुके है इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी अनिल नेगी के पक्ष में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मंत्री धनसिह रावत, राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप नेगी के पक्ष मे पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष व वर्तमान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप नेगी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर चुके है।

साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है।

https://regionalreporter.in/scooty-and-bullock-cart-collided-on-rishikesh-badrinath-nh/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=35PX9BU7BeCVPKik
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *