रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर स्कूटी और बल्कर की टक्कर

ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे 07 पर स्कूटी और बल्कर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई।

हादसे के बाद बल्कर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा, साथ ही बल्कर को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कलियासौड़ पुलिस चौकी प्रभारी विजय सैलानी ने बताया कि घटना श्रीनगर और धारी देवी के बीच गोवा बीच के पास हुई है। हादसे में 26 वर्षीय पवन निवासी जाखड़ी रुद्रप्रयाग मौके पर ही मौत हो गई।

युवक के शव का पंचनामा भर दिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कल सुबह की जाएगी। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय पवन अपने परिवार का सहारा था।

चौकी प्रभारी विजय सैलानी ने कहा कि फरार बल्कर चालक को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

https://regionalreporter.in/a-vehicle-met-with-an-accident-near-bhatwadi-sain/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=35PX9BU7BeCVPKik
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *