रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है।

अब परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद एनटीए ने यह निर्णय लिया है।

पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के चलते

12 मई को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद देशभर के लाखों छात्र नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

22 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

इस साल NEET UG 2026 में करीब 22 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में काफी चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र

एनटीए ने कहा है कि परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां जल्द जारी की जाएंगी।

नए एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और गाइडलाइन आधिकारिक वेबसाइट और एनटीए के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अफवाहों से बचने की अपील

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी खबर या सोशल मीडिया अफवाह पर

भरोसा न करें। परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

जांच एजेंसियां कर रही मामले की पड़ताल

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा

की जा रही है। वहीं री-एग्जाम की घोषणा के बाद छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

https://regionalreporter.in/elderly-man-behaves-rudely-towards-female-village-head/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=rCWMmMy_Mirydjmw
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *