रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गांधी जयंती पर NMO ने चलाया स्वच्छता अभियान, छात्रों को नशामुक्ति का संदेश

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO) की VCSGGIMS&R कैंपस यूनिट ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान में MBBS छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जतिन, ओम, प्रत्यक्ष, उत्कर्ष, मानस और प्रखर समेत अन्य छात्रों ने परिसर की साफ-सफाई की।

इस दौरान छात्रों ने स्वच्छता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के जरिए युवाओं को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नशामुक्ति सेमिनार

कार्यक्रम के तहत MBBS प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ‘नशामुक्त युवा: जागरूकता, रोकथाम एवं स्वस्थ विकल्प’ विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

मनोचिकित्सा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पार्थ दत्ता ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों

और इसकी रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक जिम्मेदारी और नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

डॉ. सीएमएस रावत के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

कार्यक्रमों का आयोजन NMO के मुख्य संरक्षक एवं VCSGGIMS&R के प्रधानाचार्य डॉ. सीएमएस रावत के मार्गदर्शन में किया गया। इसका समन्वय डॉ. अमन भारद्वाज ने किया।

NMO की ओर से युवाओं से राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ स्वस्थ,

स्वच्छ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।

https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=AjATHl2yWfukGn6r
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *