रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवप्रयाग में एक कुंतल पर्यावरण मित्र उत्पाद किए बिक्री

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पंचायत में पंजीकृत है समूह

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तरत नगर पालिका परिषद् देवप्रयाग में पंजीकृत गोधूलि स्वयं सहायता समूह पर्यावरण पर पाॅलीथीन के दुष्प्रभाव को कम करने के प्रयासों में निरंतर जुटा हुआ है। दीपावली पर इस समूह द्वारा तैयार किए गए एक कुंतल पर्यावरण मित्र उत्पादों खरीददारी से समूह के सदस्यों में खासा उत्साह है।

गोधूलि स्वयं सहायता समूह द्वारा वर्तमान में पारिस्थितिकी के अनुकूल गोबर के दीए, मोमबत्तियां, धूप एवं हवन सामग्री, कागज के लिफाफे, गंगा में फूल विसर्जन के लिए कागज तथा गोबर से बनी टोकरियां आदि तैयार की गई। दीपावली में इस समूह द्वारा करीब एक कुंतल गोबर से बनी सामग्री विक्रय की गई।

संगठन की अध्यक्ष पूजा पंत ने कहा कि नगर पालिका परिषद् देवप्रयाग के विशेष सहयोग तथा मार्गदर्शन से हमारा समूह निरंतर इस दिशा में नए उत्पाद तैयार कर रहा है। दीपावली में बनाए उत्पादों के लिए खरीददारों के समर्थन से हमारी टीम के सभी सदस्यों के हौसले बुलंद हैं और डिमांड के आधार पर निरंतर उत्पाद तैयार करने में जुटे हैं। समूह की सचिव ममता देवी के साथ ही इमला देवी, अनीता देवी, आशा इस समूह के सदस्य हैं।

https://regionalreporter.in/music-director-virendra-raturi-loses-his-mother/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=8C5cwHzLVK342nGv
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *