रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी गढ़वाल में OPS बहाली की मांग को लेकर पर बोले सरकारी कर्मी

ऋषभ बिष्ट

गढ़वाल कमिश्नरी परिसर में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

पौड़ी गढ़वाल में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर 01 मई को बड़ा आंदोलन देखने को मिला।

गढ़वाल कमिश्नरी परिसर में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली चाहते हैं

और नई पेंशन योजना (NPS) को कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय बताया।

कमिश्नरी परिसर में “पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है” और “अपना हक लेकर रहेंगे” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

यह प्रदर्शन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया गया,

जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी शामिल रहे।

बी. पी. सिंह रावत ने उठाए सवाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पी. सिंह रावत ने कहा कि जब देश के पास आर्थिक संसाधन कम थे, तब सरकारों ने पेंशन दी थी, लेकिन अब जब देश स्थिर अवस्था में है, तो सरकार पेंशन देने से क्यों कतरा रही है।

उन्होंने OPS को कर्मचारियों का अधिकार बताया।

NPS और UPS पर भी सवाल

राष्ट्रीय शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवान ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्थाओं और NPS ने कर्मचारियों पर बुरा प्रभाव डाला है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद माना है कि NPS गलत है और इसके बाद UPS लाई गई,

लेकिन 1 अप्रैल 2025 के बाद भी बहुत कम कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है।

जयदीप रावत का बयान

राष्ट्रीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के

प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि अगर सरकार गंभीर होती तो OPS को अवश्य लागू करती।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही सरकार बनेगी जो OPS लागू करेगी।

प्रवीण सिंह पंवार ने जताया आभार

नरेंद्र नगर ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह पंवार ने कहा कि आज की रैली में शामिल सभी कर्मियों का धन्यवाद।

उन्होंने कहा कि आंदोलन का एक ही उद्देश्य है OPS लागू हो और सरकार तक कर्मचारियों की आवाज पहुंचे।

जसपाल सिंह गोसाई ने जताई नाराजगी

असिस्टेंट हेड टीचर (खिर्सू) जसपाल सिंह गोसाई ने कहा कि 2004 के बाद लागू NPS कर्मचारियों के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि पहले 10% कर्मचारी योगदान और 14% केंद्र का जो प्रावधान बताया गया था,

वह कर्मचारियों को भ्रमित करने जैसा था।

उन्होंने कहा कि NPS के तहत रिटायरमेंट के बाद बहुत कम पेंशन मिलती है, जो लगभग ₹900 जैसी स्थिति है, जो बेहद चिंताजनक है।

रैली और प्रदर्शन का पूरा घटनाक्रम

पौड़ी में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी और शिक्षक एकत्र हुए और आक्रोश रैली निकालते हुए गढ़वाल कमिश्नरी मुख्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान माहौल बेहद आक्रोशपूर्ण रहा और कर्मचारियों ने OPS बहाली को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

कमिश्नरी में ज्ञापन सौंपा गया

प्रदर्शन के बाद गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, स्वाति एस. भदौरिया मौके से नदारद थे और ADM दिक्षिता जोशी को ज्ञापना सौंपा गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा।

प्रशासन रहा सतर्क

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

https://youtu.be/SygpkgP062w?si=RvzuMbvaazJ5t8_v
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *