रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केतन लाल हत्याकांड: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दिवाकर डिमरी को किया गिरफ्तार

टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में चर्चित केतन लाल हत्याकांड से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लंबगांव पुलिस ने दिवाकर

डिमरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 11 जुलाई को पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत

मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी में देरी पर उठे थे सवाल

पीड़िता की मां और स्थानीय ग्रामीण लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि पीड़िता के

धारा-164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज होने के बावजूद पुलिस केवल जांच का हवाला देकर कार्रवाई टाल रही थी। इससे

पीड़ित परिवार में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

आंदोलन की दी थी चेतावनी

पीड़िता की मां ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, विवेचना अधिकारी को बदलने और निष्पक्ष जांच

की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार से जिला मुख्यालय में

अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और अनशन शुरू किया जाएगा।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

आंदोलन शुरू होने से पहले लंबगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिवाकर डिमरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

पीड़ित परिवार अब मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग कर रहा है।

https://regionalreporter.in/rahul-gandhi-priyanka-gandhi-prahlad-joshi-education-minister-controversy-parliament/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=bH3pLQFdYGJciffl
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *