लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 17 जुलाई को देहरादून पहुंच गए हैं।
वह विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक भोजपत्र माला पहनाकर स्वागत किया।
राहुल गांधी देहरादून दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद रेसकोर्स स्थित बन्नू ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे।
कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे बैठक
कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी पहले मसूरी रोड स्थित एक होटल में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद वह छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद
बन्नू ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
सोशल मीडिया पर भी साझा किया संदेश
देहरादून पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “जब सिस्टम की नीयत में है पेपर लीक, तो छात्रों का भविष्य होगा ही वीक।”
उन्होंने युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की।
















Leave a Reply