लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज अस्वस्थता के कारण भले ही उत्तराखंड के अल्मोड़ा और पौड़ी दौरे पर नहीं पहुंच सके,लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज अस्वस्थता के कारण भले ही उत्तराखंड के अल्मोड़ा और पौड़ी दौरे पर नहीं पहुंच सके,
लेकिन उन्होंने दिल्ली से ही फोन के जरिए देवभूमि की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।
राहुल गांधी ने आज चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के पीड़ित माता-पिता से फोन पर लंबी बातचीत की और उनके प्रति अपनी पूरी एकजुटता प्रकट की।
CBI जांच पर संदेह के बीच राहुल का बड़ा भरोसा
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने हाल ही में चल रही मौजूदा जांच और सीबीआई (CBI) की भूमिका पर गहरा असंतोष और संदेह जताया है।
इसी पृष्ठभूमि में राहुल गांधी का यह फोन कॉल बेहद अहम माना जा रहा है।
फोन पर बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से कहा:
“मैं स्वयं उत्तराखंड आकर आपसे मिलने के लिए बेहद उत्सुक था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आज नहीं आ पाया। अंकिता की न्याय की लड़ाई में मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ चट्टान की तरह खड़ी है। मैं जल्द ही उत्तराखंड आऊंगा, आपसे व्यक्तिगत मुलाकात करूंगा और वहीं से इस लड़ाई का शंखनाद किया जाएगा।”
सैन्य परिवारों को भी भेजा संदेश, ‘अग्निवीर’ पर घेरा
अंकिता के परिवार से बात करने के साथ ही राहुल गांधी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के नाम भी अपना संदेश भेजा।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा: पवित्र रिश्ते पर चोट
उत्तराखंड के डीएनए (DNA) में देशभक्ति है, लेकिन भाजपा ने ‘अग्निवीर’ व्यवस्था लागू करके सरकार और सैनिकों के बीच के पवित्र रिश्ते को खत्म कर दिया है।
जल्द आएंगे उत्तराखंड
राहुल गांधी ने आश्वस्त किया है कि जैसे ही उनका स्वास्थ्य ठीक होता है, वे उत्तराखंड आकर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के बीच अपनी बात रखेंगे।

















Leave a Reply