रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, फिर भी शुरू कर दी गई चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को केवल 24 घंटे बाद हटा दिया है। इस फैसले ने लोगों को चौंका दिया है क्योंकि खराब मौसम अभी भी बना हुआ है।

29 जून को राज्य में मौसम बिगड़ने पर गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर चारधाम यात्रा रोक दी गई थी। जगह-जगह लैंडस्लाइड और सड़कें बंद होने की घटनाओं के चलते यह निर्णय लिया गया था, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लेकिन महज एक दिन बाद ही यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया, जिससे सवाल उठने लगे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। देहरादून मौसम केंद्र ने भी राज्य में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं। इसके साथ ही कई उत्तर भारतीय राज्यों में भी औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी आज बंद

रेड अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आज के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए यह एहतियात जरूरी है।

लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई जिले पहले से ही प्रभावित हैं। सड़कों के टूटने, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जून महीने में अब तक बारिश से 60 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों लापता हैं। कई इलाकों का संपर्क टूट चुका है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है।

https://regionalreporter.in/reserved-area-status-to-52-border-villages-of-ladakh/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=3YejsVoWGoM5PqIb
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *