भीड़ ने हरियाणा के युवकों को कार से खींचकर पीटा
ऋषिकेश में युवती से कथित छेड़छाड़ के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
हरियाणा से आए दो युवकों पर राह चलती लड़की के साथ अभद्रता करने का आरोप है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकालकर जमकर पीटा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने सड़क पर जा रही युवती पर टिप्पणी की और विरोध करने पर भी नहीं माने।
इसके बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर एकजुट हो गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को कार से खींच लिया
और उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार में तोड़फोड़, शराब की बोतल भी मिली
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक एचआर08एएल9398 नंबर की Hyundai Venue कार में सवार थे।
लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ की।
मौके से शराब की बोतल मिलने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश में इस तरह की घटनाएं शहर की छवि खराब कर रही हैं।
लोगों ने प्रशासन से पर्यटक क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाने की मांग की है।


















Leave a Reply