खांकरा में दर्दनाक हादसा
बदरीनाथ नेशनल हाईवे से सटे खांकरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया।
सम्राट होटल के पास मोलदा गदेरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
21 साल का छात्र गदेरे में डूबा
जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से दोपहर करीब 2:10 बजे SDRF टीम को
सूचना मिली कि खांकरा के पास एक युवक गदेरे में डूब गया है।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद
मौके पर पहुंचकर SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव गदेरे से बाहर निकाला।
इसके बाद शव को लगभग तीन किलोमीटर पैदल मार्ग से सड़क तक लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान अंशुल (21) पुत्र विनोद जमलोकी निवासी ग्राम कोठड़ा, गुप्तकाशी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अंशुल श्रीनगर गढ़वाल में पढ़ाई करता था और अपने दोस्तों के साथ
नहाने के लिए गदेरे में गया था, जहां यह हादसा हो गया।
पहाड़ के गदेरे खतरनाक
गौरतलब है कि पहाड़ों के गाड़-गदेरे बेहद खतरनाक होते हैं। तेज बहाव, गहराई का
सही अंदाजा न लग पाना और बड़े पत्थरों के बीच पानी का प्रवाह हादसों को बढ़ा देता है।
विशेषज्ञ अक्सर ऐसे स्थानों से दूर रहने की सलाह देते हैं, खासकर उन लोगों को जो तैरना नहीं जानते।




















Leave a Reply