गुमनाम ईमेल से मचा हड़कंप
हॉकी इंडिया एक बार फिर बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है।
हाल ही में सीनियर खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद अब फेडरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न, बदसलूकी और सत्ता के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष Dilip Tirkey को भेजे गए एक गुमनाम ईमेल ने खेल जगत में हड़कंप मचा दिया है।
गुमनाम ईमेल में क्या-क्या आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक ईमेल में आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी महिला अधिकारियों, कोच, खिलाड़ियों और अंपायर्स के साथ अनुचित व्यवहार करता है।
शिकायत में कहा गया कि वह निजी बातचीत के लिए दबाव बनाता है, बेवक्त फोन करता है,
और मना करने पर करियर खत्म करने तथा मौके न देने की धमकी देता है।
इतना ही नहीं, कोचिंग कोर्स और प्रोफेशनल अवसरों के नाम पर पैसों की मांग करने
तथा कैंप के दौरान बिना अनुमति महिलाओं की अनुचित तस्वीरें लेने के भी आरोप लगाए गए हैं।
हॉकी इंडिया ने जांच समिति बनाने का दिया भरोसा
हॉकी इंडिया अध्यक्ष Dilip Tirkey ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि संस्था उत्पीड़न के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेती है।
उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है शिकायत
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस अधिकारी के खिलाफ साल 2023 में भी शिकायत हुई थी,
जिसके बाद उसने इस्तीफा दिया था। हालांकि 2025 में उसकी दोबारा फेडरेशन में वापसी हो गई।
इस खुलासे के बाद हॉकी इंडिया की जवाबदेही और आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
अंपायर ने भी लगाए गंभीर आरोप
एक अंपायर ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि संबंधित अधिकारी ने उससे कई बार पैसे मांगे और खिलाड़ियों की तस्वीरें भी मांगीं।
जब उसने फेडरेशन के सामने मामला उठाया तो उसे ही साइडलाइन कर दिया गया।


















Leave a Reply