रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम के लिए एचएनबीजीयू की शोधार्थी रीता का चयन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) की शोधार्थी रीता का चयन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए हुआ । यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय,

भारत सरकार द्वारा “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “Birsa Lives in New Bharat” सप्ताह के अवसर पर

राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी हैं रीता

रीता एचएनबीजीयू के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी हैं। उन्होंने प्रोफेसर डी.एस. नेगी के निर्देशन में अपना पीएचडी

शोधकार्य पूरा कर शोधप्रबंध जमा किया है। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और शोध योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित

राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चुना गया।

देशभर से 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में देशभर से लगभग 200 प्रतिभाशाली जनजातीय छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने भाग लिया।

ये सभी जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को

उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

राष्ट्रपति ने युवाओं को किया प्रेरित

संवाद कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक मूल्यों के

माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं

केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम हैं।

विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

रीता के चयन पर विश्वविद्यालय परिवार, रसायन विज्ञान विभाग और उनके शोध निर्देशक प्रोफेसर डी.एस. नेगी ने प्रसन्नता

व्यक्त की। इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों और

शोधार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

कुलपति ने दी शुभकामनाएं

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने रीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि एचएनबीजीयू के

लिए सम्मान की बात है और इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

https://regionalreporter.in/health-departments-system-transformed-following-a-single-cm-helpline-complaint/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=DtmxOVug0pco6Yt-
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *