रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

टिहरी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

युवक गिरफ्तार; बाजार में बढ़ी सतर्कता

टिहरी जिले में एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म और पहचान छिपाकर संबंध बनाने के आरोप में

पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद जसीम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

एहतियात के तौर पर गुरुवार को बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जबकि कई मुस्लिम व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखीं।

सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कक्षा 11 की छात्रा की आरोपी से करीब

10 महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर पहचान हुई थी।

आरोप है कि युवक ने हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा दिया।

घर से पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को आरोपी फिर से युवती के घर पहुंचा। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे घर के कमरे में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि

एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग से संबंध बनाए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

https://regionalreporter.in/rahul-gandhi-uttarakhand-dehradun-visit-july-17/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=TYk7yCM-5aUvpoKU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *