छात्रों से संवाद का प्रस्तावित कार्यक्रम, परेड ग्राउंड में हो सकता है कार्यक्रम
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है।
इस दौरान उनके देहरादून में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के लिए रेंजर्स मैदान और परेड ग्राउंड दो स्थानों पर विचार किया गया था, लेकिन निरीक्षण के बाद परेड ग्राउंड को अधिक उपयुक्त माना गया है।
मौसम पर निर्भर करेगा दौरा
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी का यह दौरा मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा।
यदि मौसम अनुकूल रहा तो कार्यक्रम पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
आगामी विधानसभा चुनावों पर कांग्रेस का मंथन
इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी देहरादून पहुंच चुके हैं।
इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, पीसीसी अध्यक्ष, और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों में भाग ले रहे हैं।
उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना, जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ चर्चा करना और राज्य में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को धार देना है।















Leave a Reply