रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर तय हुई तिथि

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई है।

इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।

कपाट खुलने से पूर्व परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला इस प्रकार रहेगी। 18 अप्रैल को भैरवनाथ मंदिर में भैरवनाथ पूजा संपन्न होगी।

19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से फाटा के लिए प्रस्थान करेगी।

20 अप्रैल को चल उत्सव डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी, जबकि 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके अलावा गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

https://regionalreporter.in/sudden-demise-of-srinivas-posti/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=q6V0UjMMiSyRz7vu
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: