रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गैरसैण में आयोजित हुआ बहुविशेषता चिकित्सा शिविर, 600 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

अभिषेक रावत

गैरसैण में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में एक विशाल बहुविशेषता चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर ओएनजीसी के सत्यपाल वाही अस्पताल, देहरादून द्वारा नगर पंचायत गैरसैण के सहयोग से लगाया गया, जिसमें 600 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क सुविधाओं का लाभ लिया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की विभिन्न रोगों की जांच

चिकित्सा शिविर में जनरल फिजीशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई।

शिविर में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

निःशुल्क जांच, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

शिविर के दौरान निःशुल्क रक्त जांच और ईसीजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं,

जबकि जरूरतमंदों को चश्मे, छड़ी और एलएस बेल्ट भी मुफ्त वितरित किए गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शिविर का शुभारंभ

चिकित्सा शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे नगर पंचायत गैरसैण के अध्यक्ष मोहन भंडारी एवं सभासद गोविन्द सिंह, हरेन्द्र सिंह, दयाल सिंह और उमा ढौंढियाल की उपस्थिति में किया गया।

शिविर दोपहर करीब 2 बजे तक चला।

स्वास्थ्य शिविर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी:

मोहन भंडारी नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने ओएनजीसी सत्यपाल वाही अस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर समय-समय पर लगने चाहिए,

ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है, ऐसे शिविर आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

स्वयंसेवकों और आयोजकों का रहा सराहनीय योगदान

शिविर के आयोजन में ओएनजीसी की ओर से संयोजक के रूप में सूर्यप्रकाश शाह और प्रमोद रावत उपस्थित रहे।

वहीं स्वयंसेवक के रूप में सरोज शाह, दीपक कंडारी, पंकज रावत, अनुज मेहरा, अजय सिंह, अमित नैथानी, रिया पंवार, मेघा पंवार सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया।

https://regionalreporter.in/stunts-and-ruckus-on-the-road-proved-costly/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=ozbvdoRCkL72-846
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *