रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को किया ढेर

घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में तीन मासूमों को अपना निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने देर रात को ढेर कर दिया।

विगत माह से विभागीय शूटरों की टीम आदमखोर की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे देर रात को भोड़गांव गदेरे में मार गिराया गया।

रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि, मादा गुलदार की उम्र लगभग सात वर्ष है। वहीं गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया जाएगा।

बता दें कि, हिंदाव क्षेत्र में बीते 22 जुलाई, 29 सितम्बर, 19 अक्टूबर को तीन मासूमों को गुलदार अपना निवाला बना चूका था, जिससे गुलदार मारने को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ था।

आदमखोर गुलदार ढेर करने के आदेश मिलने के बाद वन विभाग ने शूटरों की टीम क्षेत्र में तैनाती की थी जिसके बाद उसे मार दिया गया।

https://regionalreporter.in/star-wrestler-bajrang-has-been-banned-for-four-years-by-nada/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=qCrQAa2jeyn-IvIc
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *