टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगा होटल दर्शन के समीप एक कार
अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें
मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं।
मौके पर पहुंचीं एसडीआरएफ की तीन टीमें
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला से तीन अलग-अलग रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के
लिए रवाना की गईं। थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
पैराफिट तोड़ते हुए खाई में गिरी कार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन इतनी तेज गति से दुर्घटनाग्रस्त हुआ कि सड़क किनारे बना सुरक्षा पैराफिट भी उसे रोक
नहीं सका। कार पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई की ओर जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वाहन और सवारों की तलाश जारी
एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें खाई में गिरे वाहन की तलाश कर रही हैं। देर शाम तक वाहन में सवार लोगों की संख्या
और उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
प्रशासन की नजर घटनाक्रम पर
स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वाहन और उसमें सवार
लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
















Leave a Reply