रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

भोपाल में हाई प्रोफाइल बन चुका है ट्विशा डेथ केस

भोपाल में मॉडल और पूर्व मिस पुणे Twisha Sharma की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

शादी के महज 5 महीने बाद फंदे से लटकी मिली ट्विशा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिवार इसे दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा मामला बता रहा है, जबकि पुलिस पूरे केस की जांच कर रही है।

पहली बार मीडिया के सामने आईं सास

ट्विशा की मौत के बाद लगे आरोपों के बीच उनकी सास Giribala Singh पहली बार मीडिया के सामने आईं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “हमें लगा था कि संस्कारी लड़की घर आई है, लेकिन बाद में लगा कि वो सब एक्टिंग थी।”

कौन थीं ट्विशा शर्मा?

ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने MBA किया था और मॉडलिंग की दुनिया में भी पहचान बनाई थी।

साल 2009 से 2012 के बीच उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और मिस पुणे का खिताब भी जीता।

फिल्मों और मॉडलिंग में भी किया काम

मॉडलिंग के बाद ट्विशा को विज्ञापनों और फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

उन्होंने तेलुगु फिल्म “मुग्गुरू मोनागल्लू” में काम किया था।

इसके अलावा वह “जरा संभल के” नाम की शॉर्ट फिल्म में भी नजर आई थीं।

कॉर्पोरेट सेक्टर में भी बनाया करियर

ग्लैमर इंडस्ट्री में सीमित सफलता मिलने के बाद ट्विशा ने कॉर्पोरेट सेक्टर का रुख किया।

वह मार्केटिंग कम्युनिकेशन और डिजिटल एजुकेशन से जुड़े पदों पर काम करती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के समय भी वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं।

डेटिंग ऐप पर हुई थी समर्थ से मुलाकात

पुलिस जांच के अनुसार ट्विशा की मुलाकात साल 2024 में भोपाल के वकील Samarth Singh से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2025 में परिवार की सहमति से शादी हुई।

शादी के बाद शुरू हुआ विवाद

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उन्हें मानसिक

और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

परिवार का दावा है कि ट्विशा पर अबॉर्शन का दबाव बनाया जा रहा था और उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए जाते थे।

मां को भेजे थे परेशान करने वाले मैसेज

परिवार ने कोर्ट में कुछ चैट्स पेश की हैं, जिनमें ट्विशा ने अपनी मां से लिखा था, “मां मुझे यहां से ले जाओ प्लीज़.” मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी दोस्त को भी मैसेज किया था, “मैं बुरी तरह फंस गई हूं.”

ससुराल पक्ष ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, डिफेंस का कहना है कि चैट्स एडिटेड हैं। गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि ट्विशा

का साइकाइट्रिक ट्रीटमेंट चल रहा था और वह काउंसिलिंग भी ले रही थीं।

उन्होंने कहा कि ट्विशा खुद प्रेग्नेंसी को लेकर परेशान थीं।

12 मई को मिली थी फंदे से लटकी

12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा अपने भोपाल स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं।

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई, लेकिन शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई।

FIR दर्ज, पति अब भी फरार

ट्विशा के माता-पिता ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि समर्थ सिंह फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

SIT कर रही मामले की जांच

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच के लिए SIT गठित की है।

परिवार ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर केस दिल्ली ट्रांसफर करने और AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग भी उठाई है।

https://regionalreporter.in/supreme-court-stray-dogs-public-places-order/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=KvuNP7nMDMPTluxd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *