रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की देवप्रयाग के पास मौत

चारधाम यात्रा से लौटते समय बिगड़ी तबीयत

देवप्रयाग के पास चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

दोनों यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपने दल के साथ वापस लौट रहे थे। घटना के बाद यात्रा दल और

अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया यात्री

देवप्रयाग कोतवाल प्रमोद बहुगुणा और सीएचसी बागी प्रभारी डॉ. दिव्या के अनुसार महाराष्ट्र के परभणी जिले से

आठ लोगों का दल चारधाम यात्रा पर आया था। बुधवार को मूल्यगांव के पास 42 वर्षीय किशन नरहरी के सीने में

अचानक तेज दर्द उठा। सहयात्रियों ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पहुंचाया।

CPR के बावजूद नहीं बच सकी जान

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किशन नरहरी को सीपीआर दिया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वाहन में ही मृत मिली बुजुर्ग महिला

किशन नरहरी की मौत की सूचना के बाद जब सहयात्री वापस वाहन की ओर लौट रहे थे,

तभी वाहन में बैठी 81 वर्षीय ज्ञानोवा सावंत की हालत बिगड़ी हुई दिखाई दी।

डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो महिला मृत पाई गईं।

रास्ते में पहले ही हो चुकी थी महिला की मौत

डॉ. दिव्या के अनुसार महिला का शरीर काफी अकड़ चुका था, जिससे अंदेशा है

कि उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से करीब तीन से चार घंटे पहले ही रास्ते में हो गई थी।

पुलिस ने पूरी की वैधानिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एसएसआई अरुण त्यागी ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई पूरी की। बाद में शव परिजनों और

सहयात्रियों को सौंप दिए गए। एक ही दल के दो सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

https://regionalreporter.in/eid-ul-adha-prayers-conclude-peacefully/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=LvW7CQr-yXgbRdyZ
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *