रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में स्कूल टाइम-टेबल में बड़ा बदलाव

गर्मियों में 7:45 और सर्दियों में 8:50 बजे से खुलेंगे स्कूल

उत्तराखंड सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य के सभी सरकारी

और गैर-सरकारी स्कूलों के टाइम-टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर तैयार इस नए टाइम-टेबल को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने मंजूरी देते हुए लागू कर दिया है।

करीब 17 महीने की तैयारी के बाद लागू किए गए इस नए सिस्टम में प्रतिदिन 5 घंटे 20 मिनट का समय शिक्षण कार्य के लिए निर्धारित किया गया है।

गर्मियों का नया टाइम-टेबल (1 अप्रैल – 30 सितंबर)

  • 07:45 – 08:05 : प्रार्थना
  • 08:05 – 08:45 : पहला पीरियड
  • 08:45 – 09:25 : दूसरा पीरियड
  • 09:25 – 10:05 : तीसरा पीरियड
  • 10:05 – 10:45 : चौथा पीरियड
  • 10:45 – 11:25 : इंटरवल
  • 11:25 – 12:05 : पांचवां पीरियड
  • 12:05 – 12:45 : छठा पीरियड
  • 12:45 – 01:25 : सातवां पीरियड
  • 01:45 – 02:05 : आठवां पीरियड

छुट्टी: दोपहर 2:05 बजे

सर्दियों का नया टाइम-टेबल (1 अक्टूबर – 31 मार्च)

  • 08:50 – 09:10 : प्रार्थना
  • 09:10 – 09:50 : पहला पीरियड
  • 09:50 – 10:30 : दूसरा पीरियड
  • 10:30 – 11:10 : तीसरा पीरियड
  • 11:10 – 11:50 : चौथा पीरियड
  • 11:50 – 12:30 : इंटरवल
  • 12:30 – 01:10 : पांचवां पीरियड
  • 01:10 – 01:50 : छठा पीरियड
  • 01:50 – 02:30 : सातवां पीरियड
  • 02:30 – 03:10 : आठवां पीरियड

छुट्टी: दोपहर 3:10 बजे

क्यों किया गया बदलाव

यह नया टाइम-टेबल छात्रों के शैक्षणिक समय के बेहतर उपयोग, नियमित दिनचर्या और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

https://regionalreporter.in/dehradun-wedding-gas-cylinder-rules-uttarakhand-lpg-new-guidelines/

https://youtu.be/-PLjIlabqAY?si=ypl35ln16OkK22Q5
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *