होटल में बैठाकर लोगों को शराब पिलाने के मामले में पौड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है।
चेकिंग के दौरान होटल में शराब का सेवन करते मिले चार लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।
वहीं, होटल संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने,
नशे में हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने एक होटल में चेकिंग की, जहां चार व्यक्ति शराब पीते मिले।
चार लोगों के चालान, संचालक पर केस
पुलिस ने आकाश घाघट (30), शुभम कुमार (30), रविंद्र कुमार (39) और अनीश कुमार (26),
सभी पौड़ी क्षेत्र के निवासी, के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।
वहीं, होटल संचालक अर्जुन सागर (35), निवासी पौड़ी गांव के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह मुकदमा आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के तहत दर्ज हुआ है।
पुलिस ने बताया कि होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा।















Leave a Reply