उत्तराखंड-बंगाल के छात्रों को मिलेगा मौका
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित युवा संगम फेज-VII के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
अब इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विद्यार्थी आधिकारिक युवा संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल बने जोड़ीदार राज्य
युवा संगम फेज-VII में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ीदार राज्य बनाया गया है।
इसके तहत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU), श्रीनगर और आईआईटी खड़गपुर को जोड़ीदार मेजबान संस्थान बनाया गया है।
चयनित विद्यार्थियों को दूसरे राज्य की यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान विद्यार्थी वहां की संस्कृति, परंपरा, शिक्षा और सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझ सकेंगे।
UG, PG और PhD विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत यूजी, पीजी और पीएचडी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा राज्य के ऑफ-कैंपस युवा भी आवेदन के पात्र हैं।
हालांकि, केवल चयनित और शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थी ही युवा संगम फेज-VII में भाग ले सकेंगे।

31 अगस्त तक करना होगा पंजीकरण
इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा। इसके लिए AICTE के EBSB पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना पंजीकरण पूरा कर लें।
पंजीकरण की विस्तारित अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
















Leave a Reply