रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विवि की बेहोश मिली एमएससी छात्रा की मौत


चौरास में किराए के कमरे में रहती थी बिहार की छात्रा

सुमित बर्तवाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में पढ़ने वाली एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा चौरास में किराए के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। पड़ोस में रहने वाली एक अन्य छात्रा व अन्य लोगों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को श्रीकोट पुलिस चौकी इंचार्ज की ओर से कीर्तिनगर पुलिस को इस मामले की सूचना मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़वाल विवि के चौरास कैंपस में एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा नेहा कुमारी(32) पुत्री अमरनाथ सिंह, निवासी ग्राम सवा, पो. ढाली, थाना संकरा, जिला मुज्जफरपुर, बिहार यहां चौरास परिसर में कमरे के किराए में रहती थी। उसके बगल में ही एक अन्य छात्रा भी रहती थी। सुबह के समय उन्होंने नेहा को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा। जिसे तत्काल अन्य लोगों को मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि मृतका के शव को मोर्चरी में रखा गया है। इस संदर्भ में मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। 18 दिसंबर को उसके परिजनों के यहां पहुंचने की संभावना है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेहा के डिप्रेशन में चलने व दवाओं का उपयोग किए जाने की भी जानकारी मिली है। मौत किस कारण से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

वहीं, गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा ने पिछले वर्ष गढ़वाल विवि में एमएससी जीव विज्ञान में प्रवेश लिया था, पैर में चोट आने के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिस कारण इस समय वह बैक पेपर परीक्षा देने यहां आई थी।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *