रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अन्तिम स्टेशन सिवाई रानो के बीच 6.50 किमी लंबी टनल का हुआ ब्रैक थ्रो

गौचर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे निर्माण में एचसीसी डीवीएल को मिली एक और बड़ी सफलता गौचर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे निर्माण में एचसीसी डीवीएल को भटटनगर से सिंवाई तक की 6.5 किमी की बड़ी मेन टर्नल मंगलवार शाम को हुयी आर-पार हो गयी है।

इससे पहले 25 दिसम्बर को एस्केप टनल 16 पी 2 की छोटी लाईन ब्रैक थ्रो की गयी थी, जो इस रणनीतिक रेलवे बुनियादी ढांचे परियोजना में एक महत्वपूर्ण विकास है।

इस महत्त्वपूर्ण एस्केप सुरंग का पूरा होना इस परियोजना के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर साबित हुई। इसमें शामिल हितधारको के संयुक्त प्रयासों और तकनीकी विशेषज्ञता है।

इस परियोजना का क्रियान्वयन मेमर्स एचसीसी डीवीएल तुमास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रेल विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त उद्यम की देख रेख में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रवन्धक अजीत सिंह यादव, मुख्य परियोजना अधिकारी हेमन्त कुमार, प्रबन्धक सूरज प्रकाश सैनी, उप प्रबन्धक लोकेश सिंह कुणाल कुमार, घोलमरेजा शम्सी सर्वे इन्चार्ज डिंपल सिंह, सोमेन चटर्जी, राजेश राय, योगेश्वर सिंह, ओमप्रकाश यादव, पुनित मल्ही आदि लोग मौजूद रहे

https://regionalreporter.in/public-service-camp-was-organized-in-dewal-block/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=ZSOP7zD1C-8mDwML
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *