रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मसूरी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित जीप खड़ी गाड़ियों पर चढ़ी

तीन कारें और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त

पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। हनीमून होटल के पास निर्माण सामग्री लेकर जा रही एक लोडिंग जीप अचानक अनियंत्रित हो गई और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर चढ़ गई।

हादसे में तीन कारें और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। सौभाग्य से उस समय वाहनों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

ब्रेक फेल होते ही जीप पार्किंग में घुसी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हनीमून होटल के आगे पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को एक लोडिंग जीप निर्माण सामग्री (सीमेंट, बजरी आदि) लेकर साइट की ओर जा रही थी।

इसी दौरान अचानक जीप का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने कई बार कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वाहन सीधा होटल की पार्किंग में घुस गया और वहां खड़ी तीन कारों से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो कारों और एक स्कूटी को भी नुकसान हुआ।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया — “अगर जीप गाड़ियों से न टकराती तो सीधा नीचे माल रोड की ओर जा गिरती, जहां उस वक्त काफी भीड़ थी। हादसा बेहद खतरनाक हो सकता था।”

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह साइट पर सामान छोड़ने जा रहा था, तभी गाड़ी के ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया।

हैंडब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन जीप रुक नहीं पाई और पार्किंग में जा घुसी।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला ब्रेक फेल का लग रहा है, हालांकि तकनीकी जांच रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि की जाएगी।

हादसे में जिन गाड़ियों को नुकसान हुआ, वे दिल्ली और हरियाणा से आए पर्यटकों की थीं। सभी पर्यटक हादसे के समय होटल में मौजूद थे।

https://regionalreporter.in/dehradun-bengaluru-indigo-flight-develops-technical-snag/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=F5QVJ6IIEw-0beU-
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: