रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

माइनस 7 डिग्री में 4500 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 1100 एथलीट

26 राज्यों के धावक ले रहे हिस्सा, 70 किमी अल्ट्रा मैराथन और 42 किमी मैराथन का शुभारंभ; उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में शनिवार को आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का आगाज हुआ।

करीब 4500 मीटर की ऊंचाई और माइनस 7 डिग्री तापमान में देशभर से आए धावकों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने 70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन और 42 किलोमीटर की मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

आयोजन में 26 राज्यों के 1100 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।

इसके जरिए धार्मिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध आदि कैलाश क्षेत्र को साहसिक खेलों के मानचित्र पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

जौलिंगकोंग से अल्ट्रा मैराथन, गुंजी से मैराथन

शनिवार सुबह 6:30 बजे 70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन जौलिंगकोंग से शुरू हुई।

वहीं, 42 किलोमीटर की मैराथन को गुंजी से रवाना किया गया। दोनों स्पर्धाओं का समापन गुंजी में निर्धारित है।

रविवार 25 अक्टूबर को 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन के साथ 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होंगी।

इसके अलावा 25 और 50 किलोमीटर की माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। सभी प्रतियोगिताएं 26 अक्टूबर तक चलेंगी।

4500 मीटर की ऊंचाई पर दौड़ना बड़ी चुनौती

व्यास घाटी का यह क्षेत्र अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है। यहां कम ऑक्सीजन और बेहद कम

तापमान के बीच दौड़ना खिलाड़ियों के लिए कठिन चुनौती है।

ऐसे वातावरण में धावकों को अपनी गति के साथ शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति का भी ध्यान रखना पड़ता है।

आयोजन से पहले 23 अक्टूबर की शाम गुंजी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

लोक प्रस्तुतियों के जरिए सीमांत क्षेत्र की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा गया।

ग्रामीण महिलाओं ने भी धावकों का उत्साह बढ़ाया।

पिछले साल से बढ़ी प्रतिभागियों की संख्या

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि सरकार इस तरह के आयोजनों के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना और रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करना चाहती है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आयोजन में करीब 750 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

इस बार यह संख्या बढ़कर 1100 से अधिक हो गई है। उनके अनुसार, आदि कैलाश परिक्रमा रन

से क्षेत्र को देश और विदेश में पहचान मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को गति मिल सकती है।

70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन के लिए विभिन्न वर्गों में कुल 23.50 लाख रुपये

और 42 किलोमीटर की मैराथन के लिए 11.20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

अन्य दूरी की दौड़ में भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के माध्यम से सीमांत क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता,

धार्मिक महत्ता, लोक संस्कृति और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का लक्ष्य रखा गया है।

https://regionalreporter.in/iapsm-conference-srinagar-medical-college-2026-2/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=CM960HVJLh-jOTHV
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *