रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, 8 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें राज्य से जुड़े 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।

बैठक की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

बैठक के प्रमुख निर्णय:

  • स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली–2026 को मंजूरी।
  • राजस्व विभाग के तहत परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आपसी सहमति के आधार पर तय करने का निर्णय।
  • उधम सिंह नगर स्थित प्राग फार्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक विकास के लिए सिडकुल को हस्तांतरित करने संबंधी शासनादेश में संशोधन।
  • जनजाति कल्याण विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी, देहरादून, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पद सृजन पर सहमति।
  • उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली–2025 के प्रख्यापन को मंजूरी।
  • राज्य में गैर-कृषि उपयोग हेतु भूजल निकासी पर जल मूल्य/प्रभार की दरें लागू करने का फैसला।
  • ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति–2026 को मंजूरी।
  • शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला: उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम–2023 में संशोधन, जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति।
  • गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी को नागरिक और सैन्य उपयोग के लिए रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित करने पर सहमति।

मंत्रिमंडल के इन फैसलों से राज्य में औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और हरित ऊर्जा को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

https://regionalreporter.in/the-budget-session-of-parliament-officially-begins/
https://youtu.be/QgkIh8RrhhI?si=-pa0x9FwPVmstumt
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *