रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गंगनानी के पास इनोवा नदी में समाई, चार लोगों की मौत, कई लापता

गंगोत्री हाईवे पर धारा कुंड के आगे हुआ हादसा, गुजरात के बताए जा रहे वाहन सवार; SDRF का सर्च अभियान जारी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया।

धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई।

हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। चारों के शव नदी किनारे से बरामद किए गए हैं।

वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों के भी नदी में लापता होने की आशंका है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं। वाहन में सवार यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं।

पुलिस-एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू

पुलिस को डेल्टा के माध्यम से गंगनानी के पास इनोवा कार नदी में गिरने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव दलों ने नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की।

रेस्क्यू के दौरान नदी किनारे चार लोगों के शव बरामद हुए।

हालांकि, हादसे के समय कार में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र बना चुनौती

हादसे का स्थान दुर्गम होने और नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

टीमें नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी ले रही हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं के अनुसार, अब तक चार शव बरामद किए गए हैं।

अन्य लोगों के भी नदी में होने की आशंका को देखते हुए सर्च अभियान जारी है।

रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही मृतकों और लापता लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार यात्रियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

https://regionalreporter.in/srinagar-iti-blood-donation-awareness-program/
https://youtu.be/RnuNDQR0p58?si=LHZ1RuXJDIxPkQF6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *