रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

भगवती मेमोरियल स्कूल का 38वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीनगर में बुधवार को विद्यालय का 38वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस वर्ष समारोह की थीम ‘प्रतिभा, प्रगति एवं मूल्य’ रही। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

नृत्य और नाटक से दिया सामाजिक संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. एसएस रावत ने की।

मुख्य अतिथि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. एमएस पंवार और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डॉ. प्रदीप अणथ्वाल रहे।

प्री-प्राइमरी के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

जूनियर वर्ग ने महिला शिक्षा पर नाटक और गढ़वाली लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।

वहीं, सीनियर वर्ग ने सोशल मीडिया की लत पर अंग्रेजी नाटक के साथ विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य और एकल गायन प्रस्तुत किया।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि प्रो. एमएस पंवार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति जागरूक और दृढ़ रहने की प्रेरणा दी।

डॉ. प्रदीप अणथ्वाल ने अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों के बीच संवाद मजबूत करने पर जोर दिया।

इस दौरान कक्षा 12 के टॉपर अंकित बिष्ट और कक्षा 10 की टॉपर प्रियांशी बिष्ट को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की अन्य शैक्षिक और खेल प्रतिभाओं को भी मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रधानाचार्या प्रभा बहुगुणा ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रो. एसएस रावत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजकों का आभार जताया।

इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका उषा नौटियाल सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/ankita-bhandari-parents-delhi-police-action/
https://youtu.be/RnuNDQR0p58?si=JEp_EOEbIffIfynE
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *