रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

वीरेंद्र रतूड़ी व प्रकाश पोखरियाल बने ‘होल्यार सम्राट 2026’

श्री क्षेत्र श्रीनगर गढ़वाल के प्रसिद्ध सिद्धपीठ कटकेश्वर धाम घस्यिमहादेव के प्रांगण में मंगलवार को शैलनट संस्था,

श्रीनगर के तत्वावधान में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक बैठकी होली का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन भक्तिमय वातावरण, लोकसंस्कृति और पारंपरिक होली गीतों से सराबोर रहा।

पूजा-अर्चना के साथ हुआ होली का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ कटकेश्वर धाम के महंत महेश गिरि एवं प्रख्यात विद्वान पंडित अभिषेक बहुगुणा द्वारा भगवान कटकेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की मंगलकामना करते हुए बैठकी होली का आगाज किया गया।

पारंपरिक होली गीतों से गूंजा मंदिर प्रांगण

बैठकी होली की शुरुआत होल्यारों द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात

“आज बृज में होरी रे रसिया”, “रंग सारी गुलाबी चुनरिया रे”, “भांग न घोटी जाए”, “नहीं आए बलम कहाँ अटके”

जैसे पारंपरिक होली गीतों का सुमधुर गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर होली के रंगों और भक्ति रस में डूब गया।

वीरेंद्र रतूड़ी व प्रकाश पोखरियाल को मिला ‘होल्यार सम्राट’ सम्मान

इस अवसर पर श्रीनगर शहर के दो प्रमुख होल्यारों वीरेंद्र रतूड़ी एवं प्रकाश पोखरियाल को शैलनट संस्था द्वारा ‘होल्यार सम्राट 2026’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

संस्था ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनके निरंतर योगदान की सराहना करते हुए स्वयं को गौरवान्वित बताया।

संस्था का उद्देश्य परंपरा को जीवित रखना

शैलनट संस्था के अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से कटकेश्वर धाम से बैठकी होली का आयोजन करती आ रही है।

इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक होली गीतों को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

महंत महेश गिरि का संदेश

कार्यक्रम के समापन पर महंत महेश गिरि ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और युवाओं से अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।

प्रमुख होल्यार व गणमान्य उपस्थितजन कार्यक्रम में

डॉ. सुभाष पांडे, वीरेंद्र रतूड़ी, प्रकाश पोखरियाल, विमल बहुगुणा, जयकृष्ण पैन्यूली, जयेन्द्र अंकित उछोली, शिवांक नौटियाल, अंकित भट्ट,

मदनलाल डंगवाल, हेमंत उनियाल, सतीश बलुनी, अरविंद नेगी सहित अनेक होल्यारों ने होली गीत प्रस्तुत किए।

इसके अलावा नरेश नौटियाल, अनुप बहुगुणा, विजय रावल, डॉ. प्रदीप अंथवाल, नीरज नैथानी, सरोजिनी गिरि,

संजय गिरि, अचला पंत, आरती गिरि, गीता गिरि, प्रियंका खत्री, अर्जुन राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नगरवासी उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/device-theft-at-india-ai-impact-summit-2026/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=kCAK-b9UptNIbc_t
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *