रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

टिहरी कैंपस में खो-खो फाइनल के दौरान बवाल, बिरला कैंपस की टीम से मारपीट का आरोप

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के टिहरी कैंपस (SRT) में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान विवाद हो गया।

आरोप है कि टिहरी कैंपस की टीम के खिलाड़ियों और कोच ने बिरला कैंपस, श्रीनगर की खो-खो टीम के खिलाड़ियों के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार, खो-खो कैंप टिहरी द्वारा आयोजित फाइनल मुकाबला बिरला कैंपस श्रीनगर और टिहरी कैंपस के बीच खेला जा रहा था।

मैच के दौरान जब टिहरी कैंपस की टीम हार की ओर बढ़ने लगी, तभी विवाद बढ़ गया और बिरला कैंपस के खिलाड़ियों के साथ मारपीट की गई।

छात्रों का आरोप है कि इस दौरान एसआरटी कैंपस के कोच भगत चौहान ने भी खिलाड़ियों के साथ हाथापाई की।

बिरला कैंपस के खिलाड़ियों और कोच का कहना है कि हालात बेकाबू होने पर वंदना मैडम ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और बिरला कैंपस के खिलाड़ियों व कोच को पुलिस वाहन में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद से छात्रों में रोष है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की

https://regionalreporter.in/the-application-date-for-poor-student-assistance-has-been-extended-till-february-28/
https://youtu.be/7S6Wz1SiKak?si=ffS4Fs9HBpj6aW-k
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: