तोल्यू डांडा के पास पलटी जीएमओयू बस, 4 यात्री घायल
कोटद्वार से तोल्यू डांडा जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान
रिखणीखाल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सवारियों से
भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
बस में करीब 15 यात्री सवार थे। हादसे में चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
तोल्यू डांडा के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (GMOU) की
बस संख्या UK 12 PB 0179 कोटद्वार से तोल्यू डांडा की ओर जा रही थी।
इसी दौरान रिखणीखाल क्षेत्र में तोल्यू डांडा के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 15 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना 112 आपात सेवा के माध्यम से मिलते ही रिखणीखाल थाना पुलिस तुरंत
मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया।
घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर बस पलटी, वहां सड़क कई जगहों पर खतरनाक है।
गनीमत रही कि बस गहरी खाई की ओर नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बस हादसे में घायल यात्री
हादसे में घायल यात्रियों के नाम इस प्रकार हैं:
- सरला देवी (57 वर्ष) पत्नी चंद्र मोहन सिंह, ग्राम उम्मेदु बाखल, तोल्यू डांडा, रिखणीखाल
- विद्या देवी (81 वर्ष) पत्नी विक्रम सिंह, ग्राम उम्मेदु बाखल, तोल्यू डांडा, रिखणीखाल
- विमला देवी (60 वर्ष) पत्नी मदन सिंह, ग्राम उम्मेदु बाखल, तोल्यू डांडा, रिखणीखाल
- शिल्पा देवी (29 वर्ष) पत्नी विजय पाल, ग्राम उम्मेदु बाखल, तोल्यू डांडा, रिखणीखाल
पुलिस कर रही हादसे की जांच
रिखणीखाल थाने के प्रभारी अकरम अंसारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी
और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।
सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
















Leave a Reply