रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में सियासी हलचल: भाजपा के कई दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल


उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला, जब दिल्ली स्थित एआईसीसी

मुख्यालय में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कुमारी

शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

छह बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, घनसाली के पूर्व विधायक

भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और लाखन

सिंह नेगी प्रमुख हैं। इन नेताओं के शामिल होने से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस का दावा-भाजपा का समय खत्म

कांग्रेस नेताओं ने इस घटनाक्रम को बड़ा संकेत बताते हुए कहा कि भाजपा के दिन अब पूरे हो चुके हैं।

पार्टी का कहना है कि अब खुद भाजपा के नेता भी स्थिति को समझ रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं।

कांग्रेस ने 2027 में राज्य में सरकार बनाने का दावा भी दोहराया है।

लंबी सूची में और नाम, ज्वाइनिंग जारी रहेगी

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक नेताओं की एक लंबी सूची प्रदेश प्रभारी को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में और भी नेता कांग्रेस का दामन थामेंगे।

जनता का समर्थन बढ़ने का दावा

प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे भाजपा नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और रीति-रिवाजों में विश्वास बढ़ने के चलते ये नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, आगे और जुड़ेंगे नेता

पार्टी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे पहली बड़ी खेप बताया है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले समय में भाजपा के और भी वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

https://regionalreporter.in/chandrakunwar-bartwal-award-2025/
https://youtu.be/EJuB12-3_hc?si=v3HPln4IX6K_EHts
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *