रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरिद्वार में बेकाबू बस ने मचाया कहर, ऑटो चालक गंभीर

दुर्गा चौक के पास बस ने ऑटो और चार कारों को मारी टक्कर, चालक का हाथ कटकर अलग हुआ; जौलीग्रांट रेफर

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई।

दुर्गा चौक के पास बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और इसके बाद सड़क किनारे खड़ी चार कारों को भी चपेट में ले लिया।

हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक कुत्ते की भी मौत हो गई।

ऑटो चालक का हाथ कटकर अलग हुआ

हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि निजी बस फैक्ट्री कर्मचारियों को लेने के लिए जा रही थी।

इसी दौरान दुर्गा चौक के पास बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और लगातार कई वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में त्रिलोक सिंह का हाथ कटकर अलग हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को बनाया निशाना

बस ने जिस जगह हादसा किया, वहां एक निजी अस्पताल के बाहर वाहन खड़े थे।

टक्कर के बाद ऑटो समेत चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

बस की चपेट में आने से सड़क पर मौजूद एक कुत्ते की भी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।

गनीमत रही कि हादसे के समय अस्पताल के बाहर मरीजों और तीमारदारों की ज्यादा भीड़ नहीं थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय अस्पताल के बाहर भीड़ होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

बस चालक हिरासत में, जांच शुरू

पुलिस ने बस चालक विपिन कुमार सैनी को हिरासत में ले लिया है। विपिन सहारनपुर का रहने वाला है,

और वर्तमान में सीतापुर, ज्वालापुर में रह रहा है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घायल ऑटो चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

https://regionalreporter.in/bhatwari-bear-attack-uttarkashi-villager-injured/
https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=Wnp66phiEgzuhIi9
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *