आक्रोश में सड़कों पर उतरे लोग
राजधानी के कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श
हर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
गांधीग्राम निवासी 50 वर्षीय मजदूर सकल सिंह साहनी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
रोज की तरह निकले थे काम पर, रास्ते में मिली मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सकल सिंह साहनी हर दिन की तरह सुबह काम पर जा रहे थे।
बल्लीवाला चौक से पहले अचानक एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और बेरहमी से कुचल दिया।
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। अनियंत्रित ट्रक आगे बढ़ते हुए एक लोडर से भी जा टकराया, जिससे घटना और भयावह हो गई।
सड़क पर गुस्सा: शव उठाने से इनकार, टायर जलाकर प्रदर्शन
घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा।
मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और परिजनों ने शव उठाने से साफ इनकार कर दिया।
आक्रोशित भीड़ ने कांवली रोड पर टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
“यह हादसा नहीं, लापरवाही की हत्या है”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांवली रोड और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार ट्रक
और डंपरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है।
कई बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन और पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
लोगों का कहना है कि “अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो आज एक मजदूर की जान नहीं जाती।”
पुलिस मौके पर, लेकिन सवाल बरकरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं फरार चालक की तलाश जारी है।















Leave a Reply