भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए
नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
इस बदलाव में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है।
उत्तराखंड में उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।
जानें किस राज्य में किसे मिली जिम्मेदारी
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | प्रभारी | सह-प्रभारी |
|---|---|---|
| उत्तराखंड | राम माधव | अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज |
| तमिलनाडु | राम माधव | निर्मल कुमार सुराना, डॉ. के. अरुणा |
| हरियाणा | स्मृति ईरानी | डॉ. भोला सिंह |
| छत्तीसगढ़ | स्मृति ईरानी | सिद्धार्थ शंभू |
| तेलंगाना | सुनील बंसल | अभय पाटिल, रेखा शर्मा |
| पश्चिम बंगाल | सुनील बंसल | लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा |
| उत्तर प्रदेश | विनोद तावड़े | जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा |
| गुजरात | तरुण चुग | अजय महावर, गोमती साई |
| जम्मू-कश्मीर | सतीश पूनिया | रीना कश्यप |
| पंजाब | सतीश पूनिया | वीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर |
| मध्य प्रदेश | बिप्लब कुमार देब | रेखा वर्मा |
| महाराष्ट्र | बैजयंत जय पांडा | अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े, कमलजीत सहरावत |
| राजस्थान | संजय भाटिया | कविता पाटीदार, कुलजीत चहल |
| असम | मंगल पांडे | फांगनोन कोन्याक, मनोज तिग्गा |
| अरुणाचल प्रदेश | डॉ. देवेश कुमार | — |
| मेघालय | कनाड पुरकायस्थ | डॉ. नुमल मोमिन |
| मणिपुर | डॉ. राजदीप राय | — |
| मिजोरम | डॉ. भगवत कराड | — |
| नगालैंड | अनिल एंटनी | — |
| त्रिपुरा | मृगांक देव बर्मन | — |
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं।
गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग को दी गई है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब और राजस्थान में संजय भाटिया को जिम्मेदारी मिली है।
महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ तीन सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।
भाजपा ने दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, ओडिशा, पुडुचेरी
और सिक्किम समेत अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
नई नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी नए प्रभारी और सह-प्रभारी संभालेंगे।















Leave a Reply