राष्ट्रपति के नाम उठाईं सामाजिक न्याय की मांगें
भीम आर्मी एकता मिशन की ओर से सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व की
मांग को लेकर एसडीएम नूपुर वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम दिया गया।
संगठन ने कहा कि संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है।
इसके बावजूद SC, ST, OBC, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों को विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पा रही है।

आरक्षित पदों पर भर्ती और प्रतिनिधित्व की मांग
ज्ञापन में आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई। संगठन ने खाली आरक्षित पदों और बैकलॉग के पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग उठाई।
इसके अलावा शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में
SC, ST और OBC की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
महिला आरक्षण और जातिगत जनगणना का मुद्दा
संगठन ने महिला आरक्षण कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की।
स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
इसके साथ ही जातिगत जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम रखने और लोकसभा
तथा विधानसभा में OBC को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।
न्यायपालिका में SC, ST और OBC की भागीदारी तथा सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग भी उठाई गई।

क्रीमी लेयर और मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग
ज्ञापन में OBC क्रीमी लेयर की आय सीमा की समीक्षा करने की मांग की गई। संगठन ने UGC समानता विनियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू करने की भी मांग उठाई।
इसके अलावा SC-ST एक्ट के मामलों में पीड़ितों को मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने की मांग की गई।
इस दौरान हुसैन उर्फ बादल भाई समेत जिला संगठन के पदाधिकारी और भीम आर्मी एकता मिशन से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन ने सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।
















Leave a Reply