रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विश्वविद्यालय में खाली सीटों पर प्रवेश का मौका

फिर खुला रजिस्ट्रेशन पोर्टल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए

रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर खोल दिया है। प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने 23 सितंबर को जारी परिपत्र में बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय परिसरों के साथ संबद्ध संस्थानों और महाविद्यालयों में खाली सीटों के लिए लागू होगी।

इन पाठ्यक्रमों में नहीं मिलेगा प्रवेश

स्नातक स्तर पर बीपीएड, बीएड, एलएलबी और बीए-एलएलबी को इस प्रवेश प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमपीएड, एमएड और एलएलएम को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण किया जा सकता है।

25 सितंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रेशन पोर्टल 23 सितंबर शाम छह बजे से 25 सितंबर सुबह 10 बजे तक खुला रहेगा।

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

बीटेक में प्रवेश के लिए सीयूईटी-यूजी 2026 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों के आधार पर अलग समर्थ पोर्टल से पंजीकरण करना होगा।

28 सितंबर तक पूरी करनी होगी प्रवेश प्रक्रिया

विश्वविद्यालय ने 28 सितंबर 2026 को प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की है।

अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करने समेत प्रवेश प्रक्रिया इसी तारीख तक पूरी करनी होगी।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि पंजीकरण शुल्क जमा करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम और श्रेणी में सीटों की उपलब्धता की जानकारी जरूर ले लें।

इसके लिए परिसर निदेशक, स्कूल के डीन, विभागाध्यक्ष या संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है।

पंजीकरण लिंक:
स्नातक एवं स्नातकोत्तर: https://hnbguadm.samarth.edu.in/2026/
बीटेक: https://hnbgucuet.samarth.edu.in/

प्रवेश, काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन, पात्रता और शुल्क संबंधी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय ने विभिन्न परिसरों में कार्यक्रमवार हेल्प डेस्क भी बनाए हैं।

https://regionalreporter.in/srinagar-ganesh-temple-kurma-mahapuran/
https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=Kles09yX61aQTsC6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *