रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चंपावत में भाजपा नेता और पूर्व प्रधान ने नाबालिग से की दरिंदगी

दोस्त की मेहंदी में जा रही थी छात्रा, रास्ते से किया अगवा

चंपावत जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा 5 मई की शाम को अपनी सहेली की मेहंदी रस्म में शामिल होने के लिए घर से निकली थी।

रास्ते में घात लगाए बैठे दरिंदों ने उसे डरा-धमककर अगवा कर लिया।

आधी रात को पिता के पास आया फोन, फिर हुआ स्विच ऑफ

देर रात तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

पिता के अनुसार, रात करीब 10 बजे उनकी बेटी का फोन आया था,

लेकिन वह कुछ बोल पाती उससे पहले ही फोन स्विच ऑफ हो गया।

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी,

जिसके बाद रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

सुबह 4 बजे निर्वस्त्र और बंधक हालत में मिली मासूम

पुलिस और परिजनों की तलाश सुबह करीब 4 बजे खत्म हुई, जब छात्रा एक बंद कमरे में अत्यंत दयनीय स्थिति में मिली।

हैवानों ने न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके हाथ-पांव बांधकर उसे निर्वस्त्र अवस्था में कमरे में बंद कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने तत्काल पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

बीमार पिता का सहारा थी बेटी, आइसक्रीम पार्लर में करती थी काम

पीड़िता के परिवार की स्थिति बेहद हृदयविदारक है। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता लंबे समय से बीमार हैं

और वह अपने पिता के इलाज के लिए ही गांव से चंपावत आई थी।

पढ़ाई के साथ-साथ वह एक आइसक्रीम पार्लर में काम कर घर का खर्च उठा रही थी और बीमार पिता की सेवा कर रही थी।

आरोपियों में भाजपा पदाधिकारी और पूर्व प्रधान शामिल, इलाके में आक्रोश

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों की पहचान हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,

आरोपियों में विनोद सिंह रावत (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष), पूरन सिंह रावत (पूर्व प्रधान) और नवीन सिंह रावत (छात्र) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र पूर्व प्रधान का भतीजा है। रसूखदार नामों के सामने आने के बाद स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है।

हालांकि, देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के शांत इलाकों में इस तरह की दरिंदगी ने महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://regionalreporter.in/alert-issued-in-uttarakhand-following-jabalpur-cruise-accident/
https://youtu.be/SygpkgP062w?si=rOZEm7LWlt5-hMHl
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *