हार्ट अटैक से गई जान
Ukhimath। केदारनाथ यात्रा मार्ग से एक दुखद खबर सामने आई है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र Rudraprayag से मिली जानकारी के अनुसार
मद्महेश्वर यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 23 मई 2026 एवं 24 मई 2026 को Madmaheshwar Temple
स्थित वन विभाग चौकी के समीप तथा खटारा तोक नामक स्थान पर दो श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
मृतकों की पहचान
Ravindra Prabhakar, उम्र लगभग 50 वर्ष तथा Sanjay Kumar पुत्र कृष्णा नाथ प्रसाद,
निवासी विनीत खंड, गोमती नगर, Lucknow के रूप में हुई है।
दोनों श्रद्धालुओं की मौत हृदय गति रुकने के कारण बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई।
रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों शवों को सड़क मार्ग तक लाया जाएगा,
जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय Rudraprayag भेजा जाएगा।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सावधानी जरूरी
चारधाम और पंचकेदार यात्रा के दौरान लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले
स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतें।
















Leave a Reply