मंत्रियों की बैठक में लिया बड़ा फैसला
सिद्धारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने आवास पर आयोजित मंत्रियों की
ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान इस फैसले की जानकारी दी। बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्रियों को बुलाया गया था।
दोपहर में राजभवन जाकर सौंप सकते हैं इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया आज दोपहर करीब 3 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
डीके शिवकुमार पहुंचे सिद्धारमैया के आवास
डीके शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) अध्यक्ष सिद्धारमैया के आवास ‘कावेरी’ पहुंचे। बैठक के दौरान
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। वहीं डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर सम्मान भी जताया।
कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई थी बैठक
बताया जा रहा है कि हाल ही में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ दिल्ली में
बैठक की थी। इसी बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सहमति बनी।
नई सरकार में चार डिप्टी सीएम संभव
सूत्रों के अनुसार कर्नाटक की नई सरकार में चार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
नए मंत्रिमंडल और नेतृत्व को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है।
राज्यसभा भेजे जा सकते हैं सिद्धारमैया
जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धारमैया को राज्यसभा भेज सकती है
और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
राज्यपाल से समय लेने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
इस बीच राजभवन सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अभी तक थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है।
बताया गया कि राज्यपाल फिलहाल इंदौर में मौजूद हैं। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री चाहें तो अपना इस्तीफा लोक भवन सचिव को भी सौंप सकते हैं।

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.















Leave a Reply