रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव: व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं

अतिक्रमण से लेकर पार्किंग और शौचालय तक उठे सवाल

श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव को लेकर व्यापारियों में चर्चा तेज हो गई है।

चुनावी माहौल के बीच विभिन्न व्यापारियों ने अपनी-अपनी प्रमुख समस्याएं सामने रखीं और आने वाले अध्यक्ष से समाधान की उम्मीद जताई।

अतिक्रमण, पार्किंग और शौचालय सबसे बड़ी समस्या

व्यापारी संजय खंडूरी ने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण, पार्किंग और सार्वजनिक शौचालयों की कमी है।

उन्होंने टैक्स व्यवस्था को भी व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बताया।

साथ ही उन्होंने नगर निगम द्वारा बार-बार नाली और सड़क निर्माण कार्य को लेकर असंतोष जताया और स्थायी समाधान की मांग की।

आपदा और सुरक्षा को लेकर चिंता

फल विक्रेता शुभम कश्यप ने कहा कि यदि किसी व्यापारी को दुकान में कोई नुकसान या दुर्घटना होती है,

तो उसकी मदद के लिए व्यापार सभा की ओर से ठोस व्यवस्था होनी चाहिए।

साप्ताहिक बाजार और पार्किंग व्यवस्था पर सवाल

व्यापारी मोहित बिष्ट ने कहा कि साप्ताहिक बाजार बंद को लेकर एकरूपता नहीं है।

कुछ दुकानें बंद रहती हैं तो कुछ खुली रहती हैं, जिससे व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था और बाजार के असंतुलित विकास पर भी सवाल उठाए।

पारदर्शिता और लेखा-जोखा की मांग

बी.सी. रावत ने कहा कि अब तक व्यापार सभा का वित्तीय लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं किया गया है, जो सबसे बड़ी समस्या है। इसके साथ ही उन्होंने वॉशरूम और पार्किंग सुविधा की कमी को भी गंभीर मुद्दा बताया।

अतिक्रमण अभियान पर व्यापारियों की प्रतिक्रिया

व्यापारी दमीर ने कहा कि नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई में सबसे पहले

अपर बाजार और सब्जी मंडी को टारगेट किया जाता है।

उन्होंने मांग की कि जो भी अध्यक्ष बने, वह व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दे।

ऑनलाइन बाजार से बढ़ी चुनौती

व्यापारी संदीप रावत ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के कारण स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष को ऑफलाइन व्यापार को मजबूत करने

और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

चुनावी माहौल में बढ़ी उम्मीदें

व्यापार सभा चुनाव को लेकर व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

सभी वर्ग चाहते हैं कि नया नेतृत्व उनकी बुनियादी समस्याओं पार्किंग, अतिक्रमण, शौचालय, टैक्स और ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा का स्थायी समाधान निकाले।

https://regionalreporter.in/srinagar-vyapar-sabha-chunav-2026/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=U5i-ORr6eWfz4WkH
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *