बड़ी दुर्घटना के बाद हरियाणा रवाना, लोकसभा क्षेत्र में हादसे की सूचना मिलते ही बदला कार्यक्रम
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी Kumari Selja को अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे के दौरान अचानक कार्यक्रम रद्द कर
हरियाणा स्थित अपने संसदीय क्षेत्र लौटना पड़ा।
बताया जा रहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना हुई है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
पहले दिन संगठनात्मक बैठकों में लिया हिस्सा
देहरादून दौरे के पहले दिन 17 जून को कुमारी शैलजा ने जिला कांग्रेस कमेटियों
और महानगर अध्यक्षों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं।
इस दौरान उन्होंने 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने बताया कि 17 जून की शाम को ही
कुमारी शैलजा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सामूहिक बैठक संपन्न हो गई थी।
बैठक में आगामी चुनावों के लिए प्रचार अभियान, संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विभिन्न प्रकोष्ठों और पदाधिकारियों से किया संवाद
दौरे के दौरान शैलजा ने कांग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर फीडबैक लिया।
प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में तैयार हो रहा कैंपेन रोडमैप
गोदियाल के अनुसार, कुमारी शैलजा के सुझावों के आधार पर चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष Pritam Singh की अध्यक्षता में
वरिष्ठ नेता आगामी 2 से 3 महीनों के लिए चुनावी अभियान का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
इसका उद्देश्य कांग्रेस के प्रचार अभियान को गति देना और 2027 चुनाव की तैयारियों को मजबूत करना है।















Leave a Reply